ग्वालियर।भारत विकास परिषद की ग्वालियर में कार्यरत पांच शाखाओं का- प्रशिक्षण कार्यक्रम गत दिवस “संघ कार्यालय नई सड़क लश्कर पर संपन्न हुआ जिसमें शाखा ग्वालियर,सहयोग, समर्पण, शिवाजी, संस्कृति केलगभग 140 सदस्यों ने कार्यशाला में सहभागिता की। सर्वप्रथम मंचासीन अथितियो ने माँ भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। नगर समन्वय अध्यक्ष मेघना सिंघल ने अतिथि स्वागत उद्वबोधन दिया। प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया की इस कार्यशाला का उद्देश्य परिषद में किये जाने वाले कार्यो की संरचना को सदस्यों को बताना है । , राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक संदीपा मल्होत्रा ने महिला सहभागिता प्रकल्प और उनका किस प्रकार से क्रियान्वयन किया जाए बताया, श्रवण पाठक ने संस्कार के प्रकल्प और उनका महत्व बताया। प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन ने कार्यकर्ता निर्माण और शाखा प्रोटोकॉल के बारे में बताया नीरज अग्रवाल ने शाखा संचालन नियमावली, कार्यक्रम संयोजक, प्रोटोकाल, एवम शाखा संचालन मे आने वाली कठिनाइयों के बारे मे बड़े ही सरलता से बताया। अशोक शर्मा ने सम्पर्क के बारे में, अशोक गर्ग ने परिषद् के ऐप की ,उमेश विजपुरिया ने सेवा के कार्य उनका महत्व,प्रांतीय कार्यशाला संयोजक जी के सूरी ने अपने वक्तव्य मे कार्यशाला के महत्व , परिषद के उद्देश्य और परिषद के दर्शन की जानकारी दी। प्रांतीय वित्त सचिव रचना गोयल द्वारा वित्त संयोजन, लेखा प्रबंधन एवं सदस्य संख्या विस्तार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नगर सह समन्वय सुमित्रा सिकरवार ने बड़ी ही सहजता के साथ किया । कार्यक्रम के अंत में शाखा सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान सभी प्रांतीय दायित्व धारियों ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतीय संयोजक, पांचों शाखाओं के अध्यक्ष , सचिव कोषाध्यक्ष एव सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे।। आभार श्यामा बत्रा ने किया। अंत मे राष्ट्र गान और सह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

More Stories
इरा वर्ल्ड स्कूल ग्वालियर में रक्तदान शिविर 11 जुलाई को
मध्यप्रदेश पुलिस का ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान के तहत पहली बार हुई हैकथॉन प्रतियोगिता*
बाबा बर्फानी समिति का भंडारे में भक्तों की सेवा मे ग्वालियर के सेवादार हाजिर