July 19, 2026

भारत विकास परिषद तानसेन शाखा ने किया सिविल हॉस्पिटल में पौष्टिक आहार एवं फलों का वितरण

ग्वालियर। भारत विकास परिषद, शाखा तानसेन, ग्वालियर द्वारा “सेवा प्रकल्प” के अंतर्गत एक अत्यंत सराहनीय एवं पुनीत कार्य संपन्न किया गया। इस प्रकल्प के तहत सिविल हॉस्पिटल, हजीरा (ग्वालियर) में भर्ती मरीजों और जरूरतमंदों को पौष्टिक आहार एवं ताजे फलों का वितरण किया गया।
तानसेन शाखा का सत्र 2026-27 में जरूरतमंदों को भोजन वितरण का यह तीसरा कार्यक्रम था।
अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ उचित पोषण मिल सके, इसी मानवीय दृष्टिकोण से इस सेवा कार्य का आयोजन किया गया था। इस पुनीत कार्य में शाखा के विकास रत्न एवं संरक्षक श्री एस.के. सिंघी जी का विशेष सहयोग रहा।
निर्धारित समयानुसार प्रातः ठीक 9:30 बजे तानसेन शाखा के दायित्वधारी और सदस्य सिविल हॉस्पिटल, हजीरा परिसर में एकत्रित हुए। सभी उपस्थित सदस्यों ने सेवा भावना के साथ अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को पौष्टिक आहार और फल वितरित किए। तानसेन शाखा के सम्माननीय सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शाखा की सचिव श्रीमती पूनम पाण्डेय ने क्षेत्रीय, प्रांतीय एवं शाखा दायित्वधारियों सहित सभी उपस्थित सहयोगियों एवं गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर तानसेन शाखा के अध्यक्ष श्री रामरतन गर्ग, कोषाध्यक्ष श्री राम किशन गुप्ता जी, कार्यक्रम संयोजक श्री एस.के. सिंघी जी, क्षेत्रीय, प्रांतीय एवं शाखा दायित्वधारियों सहित कुल 47 लोग उपस्थित रहे, जिसमें परिषद के 23 सदस्य एवं 24 अन्य सहयोगी व गणमान्य नागरिक शामिल थे।

About The Author