July 19, 2026

ख्यालेंद्र प्रजापति अध्यक्ष, एसएन प्रजापति महासंचिव और चंद्रभान कोषाध्यक्ष बने

ग्वालियरः राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा की त्रिवार्षिक चिंतन बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी निर्वाचन वैधानिक प्रक्रिया के साथ हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसआर गोले एवं सहायक निर्वाचन एमके प्रजापति, प्रोफेसर सूरजभान प्रजापति एवं वेदप्रकाश सुजेनिया अधिकारियों के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी एवं सर्वसम्मति से हुई। निर्वाचन उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष गणेश प्रजापति, मुख्य महासचिव एसएन प्रजापति (शिवम), कोषाध्यक्ष चंद्रभान प्रजापति, प्रवक्ता भालचंद्र प्रजापति, संगठन समन्वयक श्याम प्रजापति, संयोजक सामाजिक धरोहर सरंक्षण व संवर्धन वेदप्रकाश सुजेनिया, नवीन उद्योग, तकनीकी शिक्षा एवं स्वरोजगार संयोजक राकेश प्रजापति, संयोजिका महिला शक्ति विंग योगेश्वरी पचोखरिया, प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुंभकार, चंद्रप्रकाश प्रजापति, मीडिया व जनसंपर्क प्रभारी रवि प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति,कोषाध्यक्ष एडवोकेट मनीष प्रजापति, चंबल के संभागीय अध्यक्ष महेश प्रजापति व ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष लखनलाल प्रजापति निर्वाचनः प्रक्रिया द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर संगठन की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया।

यह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लियाः आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना में युवा एवं महिला नेतृत्व सशक्तिकरण, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वरोजगार प्रोत्साहन, प्रतिभा सम्मान, डिजिटल सशक्तिकरण तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान संचालित करने करने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य संपूर्ण प्रजापति समाज का सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है।

About The Author