मध्यप्रदेश/ग्वालियर। ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन एवं कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन द्वारा एक भव्य संयुक्त सम्मान समारोह, मंथन एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख ब्यूटी पार्लर संचालकों, कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर्स, ब्यूटी एकेडमियों, स्टूडेंट्स तथा ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री को एक साझा मंच प्रदान करना, पार्लर संचालकों, डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खुली चर्चा करना था।
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण “मंथन” रहा। पहले सत्र में विभिन्न ब्यूटी एकेडमियों एवं विद्यार्थियों के बीच संवाद आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने ब्यूटी एजुकेशन, करियर, आधुनिक तकनीकों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं रोजगार के अवसरों से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों के विस्तृत एवं व्यावहारिक उत्तर देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
दूसरे मंथन सत्र में कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं ब्यूटीशियन बहनों के बीच खुला संवाद हुआ। इस दौरान असली एवं नकली उत्पादों की पहचान, विभिन्न कंपनियों के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स, उत्पादों की गुणवत्ता, उचित मूल्य, ग्राहक सुरक्षा, नई तकनीकों, प्रशिक्षण, मार्केट की चुनौतियों तथा ब्यूटी इंडस्ट्री के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। प्रश्न-उत्तर के इस सत्र ने सभी प्रतिभागियों को नई जानकारी एवं सकारात्मक दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम के उपरांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं, ब्यूटी इंडस्ट्री के विकास तथा समाज में ब्यूटीशियन एवं कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर्स की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के समापन पर उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। संगठन की ओर से मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि पत्रकारिता समाज और उद्योग के बीच एक सशक्त सेतु है तथा ब्यूटी इंडस्ट्री की सकारात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, डिस्ट्रीब्यूटर्स, ब्यूटीशियन, एकेडमी संचालकों, विद्यार्थियों एवं पत्रकार बंधुओं का सम्मान किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, जिससे ब्यूटी इंडस्ट्री और अधिक संगठित, जागरूक एवं सशक्त बन सके।
इस अवसर पर डायरेक्टर नीरज जैन ने कहा कि ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का उद्देश्य केवल संगठन बनाना नहीं, बल्कि ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति—ब्यूटीशियन, डिस्ट्रीब्यूटर, एकेडमी, स्टूडेंट एवं मीडिया—को एक मंच पर लाकर ज्ञान, विश्वास और सहयोग का मजबूत नेटवर्क तैयार करना है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि ब्यूटी पार्लर एसोसियेशन बोर्ड का गठन किया जाए

More Stories
इरा वर्ल्ड स्कूल ग्वालियर में रक्तदान शिविर 11 जुलाई को
मध्यप्रदेश पुलिस का ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान के तहत पहली बार हुई हैकथॉन प्रतियोगिता*
बाबा बर्फानी समिति का भंडारे में भक्तों की सेवा मे ग्वालियर के सेवादार हाजिर