July 13, 2026

इरा वर्ल्ड स्कूल ग्वालियर में रक्तदान शिविर 11 जुलाई को

मध्यप्रदेश/ग्वालियर। भिंड रोड स्थित ईरा वर्ल्ड स्कूल एवं ईरा सेवा समिति के तत्वाधान व रेड कॉस सोसायटी के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसकी जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि ईरा वर्ल्ड स्कूल एवं ईरा सेवा समिति सन् 2006 से शिक्षा एवं समाजिक कार्य के लिये हमेशा अग्रणी रहा है, इसी के तारताम्य में 11 जुलाई, 2026 को विधालय परिसर एयरपोर्ट रोड, महाराजपुरा ग्वालियर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस रक्त दान शिविर का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में लोगों का स्वार्थी जीवन को छोड़कर दूसरों की सहायता के लिये अग्रसर करने के साथ ही रक्त दान करने से होने वाली अच्छाईयों से अवगत कराना है। रक्त दान महादान है इसे भी लोगों के बीच पहुँचाना है, और बताना है कि आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी जो जीवन दे सकते है पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उदयवीर सिंह (डायरेक्टर) एवं रूपाली त्रिपाठी (प्राचार्या) ने बताया कि गरीब तथा जरूरतमंद पैसों के अभाव में रक्त का इंतजाम नहीं कर पाते और उनके मरीज की जान पे बन आती है ऐसे में हम मानवता निभाते हुए उस व्यक्ति को रक्तदान कर नया जीवन दे सकते हैं रूपाली ने बताया कि रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रामेन्द्र सिंह घुरैया, राष्ट्रीय सचिव, सेवा भारती महासचिव मध्यप्रदेश रेडकास सोसायटी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जय प्रकाश राजौरिया जिला अध्यक्ष बी.जे.पी. ग्वालियर रहेगे।
रूपाली ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जो रक्त बहुत कम मिलते है उन्हें डोनेट कराकर रेडक्रॉस के माध्यम से सुरक्षित रखवाये जिससे कि जरूरत मंद को समय पर रक्त दिया जा सके

About The Author