
ग्वालियर। समाजसेवी अनंत शर्मा द्वारा अपने पिता शिवकुमार शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा भाव के साथ आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन रविवार को करौली माता मंदिर, महलगांव स्थित शिविर स्थल पर किया गया। शिविर में क्षेत्र सहित आसपास के हजारों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर के दौरान लगभग 1200 मरीजों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयों एवं चश्मों का वितरण भी किया गया। वहीं समाजहित में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार, जड़ेरुआ सरकार महाराज एवं जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
इस अवसर पर समाजसेवी अनंत शर्मा ने कहा कि उनके पिता शिवकुमार शर्मा के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और हम जीवन पर्यंत इसी सेवा पथ पर चलते रहेंगे।”
शिविर के सफल आयोजन में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

More Stories
मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा 28 अक्टूबर 2026 की देर रात जारी की गई 12 IPS अधिकारियों की तबादले सूची जारी
एमपी में 5 आईएएस और 4 पुलिस अधीक्षक बदले
ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न