June 7, 2026

ग्वालियर में 17 साल की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ग्वालियर। झांसीरोड थाना अंतर्गत सिंधिया नगर बिजली घर के पास रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग अपने घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास गंभीर हालत में मिली पास में ही रहने वाले स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी बताया गया है कि छात्रा घर से कचरा फेंकने निकली थी परिजन तत्काल उसे गंभीर स्थिति में निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई छात्रा का एक हाथ में फैक्चर है व कमर के गंभीर नीचे चोट के निशान है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सोप दिया है।

परिजनो का आरोप

घटना के बाद परिजनों का कहना है कि हमारी बेटी दिनांक 6 जून को सुबह 11.14 मिनिट पर घर से कचड़ा फेंकने निकली थी और गंभीर अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिली उसके साथ कोई वारदात हुई है क्योंकि एक लड़का उसे आएदिन परेशान करता था पुलिस रेलवे ट्रैक के पास सीसीटीवी फुटेज चैक करे तो घटना का खुलासा होगा

इन्होने कहा

झांसीरोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया की वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश के बाद इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है फिलहाल परिजनों के शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा है युवक से पूछताछ में पता चला है की वह लड़की को पहले से जानता था और उसने ही लड़की को फोन करके बुलाया था उससे पूछताछ की जा रही है

About The Author