शहीद संतों की स्मृति में 10 तारीख को गंगा दास की बड़ी शाला में होगा रागायन 11 तारीख से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तहत बहेगी धर्म की गंगा
ग्वालियर 18 जून को वीरांगना लक्ष्मीबाई के शहीद दिवस के उपलक्ष में एवं सही संतों की स्मृति में गंगा दास की बड़ी शाला में 10 तारीख को संगीत संस्था रागायन के तत्वाधान में एक दिवसीय संगीत समारोह तथा 11 तारीख से 17 तारीख तक श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जाएगा वही 18 तारीख को कार्यक्रम का समापन सुबह 9:00 बजे बड़ी शाला परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के साथ होगा उक्त जानकारी सिद्ध पीठ श्री गंगा दास जी की बड़ी शाला के महंत पूरण बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास जी महाराज ने
एक पत्रकार वार्ता में दी उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के वीरगति प्राप्त करने के उपरांत तत्कालीन पीठाधीश्वर महंत गंगा दास जी महाराज ने उनकी पार्थिव देह की रक्षा कर अंतिम संस्कार किया था उस संघर्ष में अंग्रेजों से युद्ध करते हुए 745 साधुओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर संत परंपरा का परिचय दिया था तभी से धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाता है इस अवसर पर ग्वालियर घराने के वरिष्ठ ख्याल गायक पंडित महेश दत्त पांडे को वर्ष 2026 का गायनाचार्य पंडित सीताराम शरण सम्मान प्रदान किया जाएगा

More Stories
ग्वालियर। हजारों लोगों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का लाभ
ग्वालियर में 17 साल की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Hello world!