June 12, 2026

निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर आज 11 जून को

 

मध्य प्रदेश ग्वालियर मानव अधिकार प्रोटेक्शन के तत्वाधान में दंतालय डेंटल क्लिनिक के सहयोग से गुरुवार 11 जून 2026 को निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है उक्त जानकारी मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा संरक्षक डॉ हुकुमचंद्र जैन एवं डॉ प्रतीक जैन संचालक (दंतालय डेंटल क्लिनिक) ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि स्व. पाड़े श्री प्रभुदयाल जैन एवं स्व. पाड़े श्रीमती प्रेमवती जी की पुण्य स्मृति में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुफ्त दांत जांच,मौखिक स्वास्थ्य परामर्श,दांतों की सुरक्षा की जानकारी मौखिक स्वच्छता के टिप्स व उचित सलाह डॉक्टर प्रतीक जैन BDS,MDS दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दी जाएगी निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन रतन कॉलोनी सरोद घर के पास जीवाजीगंज लश्कर ग्वालियर में किया जा रहा है शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक होगा मानव अधिकार प्रोटेक्शन की शहरवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अपने दांतों का परीक्षण कराएं।

About The Author