June 12, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने ईरान के किश द्वीप समेत कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले किए हैं।

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है। दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की चेतावनी के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरानी समाचार एजेंसियों की ओर से अमेरिकी हमलों की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के किश द्वीप और बंदर अब्बास में हमले किए हैं।

बताया जा रहा है कि सिरिक इलाके में पाइपलाइन को भी निशाना बनाया गया, जबकि फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी से जुड़े अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में भी हमलों की खबरें सामने आई हैं. ये सभी इलाके होर्मुज के आसपास स्थित हैं, जिसे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में गिना जाता है. इसी बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड यानी आईआरजीसी की ओर से जवाबी कार्रवाई का दावा भी किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और अमेरिकी फ्लीट को ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.

उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए ईरान पर हमले की पुष्टि की। इस संबंध में सेंट्रल कमांड ने बताया कि अमेरिकी सेना ने कमांडर इन चीफ के आदेश के बाद ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम (EST) के मुताबिक शाम सवा पांच बजे ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले शुरू किए। प्रशासन के मुताबिक, यह सख्त कदम ईरान द्वारा लगातार की जा रही आक्रामकता का सीधा जवाब है।

About The Author