September 23, 2026

आगरा में मानव अधिकार प्रोटेक्शन ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

आगरा में मानव अधिकार प्रोटेक्शन ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी/आगरा। जनहित, मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को समर्पित एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गत दिवस को सैनी धर्मशाला, विनायक नगर, बाबरपुर, सिकंदरा, आगरा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय आगरा के सहयोग से मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता के निर्देशानुसार किया गया।

शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। स्वास्थ्य शिविर में BP, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा आयोजकों द्वारा किए गए इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर क्षेत्र के नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध होते हैं, क्योंकि इससे लोगों को अपने ही क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध हो पाती हैं।

कार्यक्रम में मानव अधिकार प्रोटेक्शन के जिला अध्यक्ष राधेश्याम सैनी, राष्ट्रीय महासचिव आलोक गुप्ता एडवोकेट, व्योम अग्रवाल एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार वासुदेव जी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं जनहितकारी सुविधाएँ पहुँचाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी मानव अधिकार प्रोटेक्शन द्वारा इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे

About The Author