July 19, 2026

स्व. नंदलाल रायपुरिया भर्ती हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अर्जुन टाइटंस के नाम

ग्वालियर: स्थानीय दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय श्री नंदलाल रायपुरिया स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अर्जुन टाइटंस की टीम ने नेहा सार्क की टीम को एक तरफा मुकाबले में 4-1 से विजय प्राप्त की, अर्जुन टाइटंस टीम की ओर से टीम के कप्तान ध्रुव शर्मा ने दो गोल किए एवं कुमारी सुनैना राठौर ने भी दो गौल किये जबकि नेहा सार्क की ओर से सागर बाथम ने एक गोल किया ! फाइनल मैच का प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव शर्मा एवं सेमीफाइनल मैच का प्लेयर ऑफ द मैच सागर बाथम को प्रदान किया गया ! कार्यक्रम के अतिथि आनंद राय (एस डी ओ पी) शिवपुरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी का टूर्नामेंट का मैच देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा और यह नवोदित खिलाड़ी आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे, वही महेंद्र राय (डी एस पी मुरैना) ने खिलाड़ियों से प्रशिक्षक की बताएं रास्ते पर चलकर अच्छा खिलाड़ी बनने की बात कही, वही कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीति पांडे (प्राचार्य माधव विधि महाविद्यालय ग्वालियर) ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत माईना नहीं रखती खेल भावना महत्वपूर्ण है और यही खेल भावना हमें जीवन भर अपने कार्य क्षेत्र में मदद करती है ! वही फाइनल मैच के दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया जिसमें बी के शूद, कमलकिशोर, मनोज परिहार, विवेक पिसाल, एवं अविनाश भटनागर को सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों में स्वर्गीय श्री नंदलाल रायपुरिया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं अतिथियों का स्वागत श्रीमती नम्रता सक्सेना, श्याम श्रीवास्तव, राहुल गौतम, नरेश डंगरोलिया, वंश श्रीवास्तव, आदि ने किया! टूर्नामेंट को सफल बनाने में ऑफिशियल के रूप में रईस कुरैशी, ममता सिंह, रितु अनामिका तिर्की, विक्रमसिंह, आदर्श सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

About The Author