June 7, 2026

वैभव बोले- गेल का रिकॉर्ड पता नहीं था

वैभव बोले- गेल का रिकॉर्ड पता नहीं था

राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को IPL के एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाए। वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने के क्रिस गेल (30 गेंद) के रिकॉर्ड से चूक गए।

मैच के बाद वैभव से पूछा गया कि क्या उन्हें सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की जानकारी थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे आउट होने के बाद ही इस रिकॉर्ड के बारे में पता चला। उस समय मेरा पूरा ध्यान सिर्फ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर था। शतक तो आगे भी बनते रहेंगे, लेकिन अभी हमारा पूरा फोकस इस बात पर है कि टीम के लिए ट्रॉफी कैसे जीती जाए।’

 

वैभव ने कहा, ‘जब हम जीतते हैं तो हम बस उसी पॉजिटिव अप्रोच को आगे ले जाते हैं और अगले मैच पर ध्यान लगाते हैं। हमारी कोशिश अगले मैच को भी इसी तरह जीतकर फाइनल में पहुंचने की है।

वैभव की 4 खास बातें

 

उनसे पूछा गया कि क्या उनके दिमाग में यह बात थी कि यह बड़ा नॉकआउट मुकाबला है। उन्होंने कहा, ‘हां, यह बात मेरे दिमाग में कहीं न कहीं जरूर थी।

वैभव ने बताया- मैच से पहले सभी कोच ने मुझसे कहा था कि जो कुछ भी मैंने नेट प्रैक्टिस के दौरान किया है, ठीक वैसा ही मैदान पर करना। मुझे गेम एन्जॉय करने और एक्स्ट्रा प्रेशर न लेने की सलाह दी थी।

वैभव ने कहा कि टीम इससे बड़ा स्कोर बना सकती थी। मेरे आउट होने के बाद भी मुझे ऐसा लग रहा था कि इस पिच पर 260 से ज्यादा का स्कोर बनाना मुमकिन था।

अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की तैयारी पर वैभव ने कहा कि वे मैच से पहले गेंदबाजों, विकेट और बाउंड्री साइज को लेकर होमवर्क करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बस क्रीज पर पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं। जब आप ऐसा करते हैं, तो गेंदबाज खुद दबाव में आ जाते हैं। मैं इसी दबदबे को बनाए रखने की कोशिश करता हूं।’

गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

 

वैभव भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव के नाम इस सीजन में 65 छक्के हो गए हैं। विरोधी टीमों की प्लानिंग पर वैभव ने कहा, ‘विपक्षी टीम क्या प्लान बना रही है, वह उनका काम है। मैं सिर्फ अपने प्लान पर फोकस करता हूं और नॉर्मल क्रिकेट खेलता हूं।’

About The Author