June 12, 2026

रद्द माना जाएगा मीनाक्षी नटराजन का नामांकन, चुनाव आयोग ने अपना फैसला बरकार रखा

MP कांग्रेस को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर निर्वाचन अधिकारी के फैसले को कायम रखा। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द माना जाएगा। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। चुनाव आयोग ने आपराधिक मामला छिपाने को आधार माना। कांग्रेस के पास अब सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता बचा है। चुनाव आयोग से मीनाक्षी नटराजन को राहत नहीं मिली। मंगलवार को भोपाल में भाजपा की आपत्ति के बाद निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिया था।

 

 

Rajya Sabha polls: Congress candidate Meenakshi Natarajan's nomination  rejected amid chaos in Madhya Pradesh - The Hindu

मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना राज्य में उनपर चल रहे एक आपराधिक मामले को अपने शपत पत्र में नहीं दिखाया था। भाजपा ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा चुनाव के लिए दिए अपने हलफनामे में तेलंगाना राज्य में उनके खिलाफ लंबित एक आपराधिक मामले का खुलासा नहीं किया था जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन है। नामांकन रद्द किए जाने के बाद बुधवार को कांग्रेस के हाई लेवल डेलीगेशन ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने शिकायत पर विचार करने के लिए दो घंटे का समय मांगा था।

आज  जा सकती है कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट

चुनाव आयोग से निराशा मिलने के बाद अब मीनाक्षी नटराजन और कांग्रेस के पास अब बस सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता बचा है। इसी को लेकर सूत्रों के हवाले खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस आज 11 जून को ही मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग द्वारा निर्वाचन अधिकारी के आदेश को कायम रखने के फैसले पर कहा है कि वह दिल्ली जाकर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से न्याय की गुहार लगाएंगे। पटवारी ने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों और भोपाल में सीएम आवास का घेराव करेगी। वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा सरकार के दबाव में कार्य करते हुए एक सुनियोजित षड़यंत्र के कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया।

About The Author