ग्वालियर ! माधव महाविद्यालय में दीक्षारम्भ-प्रवेशोत्सव के अंतर्गत आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के तीसरे दिन वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न स्कॉलरशिप्स, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ, एनएसएस, विद्यार्थी कॉलेज के संसाधनों, भेदभाव मुक्त वातावरण का संदेश, शिकायत निवारण सहायता तंत्र एवं विश्वविद्यालय परीक्षाओं से सम्बंधित विषयों पर जानकारी दी ।
इंडक्शन प्रोग्राम के उद्देश्य और महत्व पर दीक्षारम्भ-प्रवेशोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज अवस्थी ने प्रकाश डाला । डॉ. राजेश मिश्रा ने पुस्तकालय के उचित प्रयोग , ई-लायब्रेरी एवं ई-जर्नल्स, संतुलित आहार व योग-व्यायाम पर विस्तार से चर्चा की । डॉ. निवेदिता पांचाल ने गाँव की बेटी, मेधावी छात्र और संबल योजना की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इन अवसरों का भरपूर लाभ उठा कर स्वयं के निर्माण के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का उपयोग करने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है ।
अध्यक्षीय उदबोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को आत्मानुशासित होना चाहिए तभी वे बेहतर नागरिक बन कर अपने परिवार व शिक्षण संस्थान का नाम रौशन कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कॉलेज के संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग कर लाभ उठाएं । डॉ. पाण्डेय ने महाविद्यालय के एल्युमिनाई विद्यार्थियों का जिक्र करते हुए कहा कि महाविद्यालय के पूर्व छात्र अपने कठिन परिश्रम से आज महत्वपूर्ण पदों का गौरव बढ़ा रहे हैं । आप भी इसी प्रकार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करें इसके लिए हम महाविद्यालय स्तर पर आपकी हर तरह से मदद करने तैयार हैं ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज अवस्थी ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ. प्रशांत साहू ने किया । इस अवसर पर डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. राकेश करहेरिया, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह, डॉ. प्रेम सिंह एवं नव प्रवेशित विद्यार्थी व उनके अभिभावक उपस्थित रहे

More Stories
इरा वर्ल्ड स्कूल ग्वालियर में रक्तदान शिविर 11 जुलाई को
मध्यप्रदेश पुलिस का ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान के तहत पहली बार हुई हैकथॉन प्रतियोगिता*
मध्यप्रदेश पुलिस का ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान के तहत ग्वालियर में मैराथन आयोजित