भोपाल। प्रांताध्यक्ष, म.प्र. अजाक्स मुकेश मौर्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मध्यप्रदेश अजाक्स के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, मीडिया संस्थानों एवं जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि पदोन्नति प्रक्रिया, आरक्षण नीति, अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारियों के हितों तथा अजाक्स संगठन से जुड़े किसी भी विषय पर यदि किसी समाचार चैनल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अथवा अन्य मीडिया मंच पर परिचर्चा (डिबेट) आयोजित की जाती है, तो उसमें केवल प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य द्वारा विधिवत अधिकृत पदाधिकारी ही संगठन का आधिकारिक पक्ष प्रस्तुत करेंगे।
जिनमे प्रमुख है-
1. चौ. मुकेश मौर्य – प्रांताध्यक्ष, म.प्र. अजाक्स (99935-49815)
2. जी.एल. गवाटिया – प्रांतीय उपाध्यक्ष(94068 23019)
3. एस.डी. वंशकार – प्रांतीय महासचिव(94250 19766)
4. आर.के. दादोरिया – प्रांतीय महासचिव(98276 41590)
5. डॉ. नीरा चौधरी – प्रांतीय महासचिव
(94065 11771)
6. दिनेश उमरैया-प्रांतीय सचिव
(94253 94442)
प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मौर्य ने बताया कि उपरोक्त पदाधिकारी ही मीडिया चैनलों, समाचार माध्यमों एवं सार्वजनिक मंचों पर अजाक्स संगठन का वैधानिक एवं आधिकारिक पक्ष प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत होंगे इसके अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति स्वयं को अजाक्स का प्रतिनिधि या प्रवक्ता बताकर मीडिया में संगठन का पक्ष प्रस्तुत करता है, तो उसके वक्तव्य को संगठन का आधिकारिक मत नहीं माना जाएगा।
अतः सभी मीडिया संस्थानों से अनुरोध है कि अजाक्स संगठन से संबंधित किसी भी चर्चा, परिचर्चा अथवा डिबेट हेतु उपर्युक्त अधिकृत पदाधिकारियों से ही संपर्क कर संगठन का अधिकृत पक्ष प्राप्त करें।

More Stories
इरा वर्ल्ड स्कूल ग्वालियर में रक्तदान शिविर 11 जुलाई को
मध्यप्रदेश पुलिस का ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान के तहत पहली बार हुई हैकथॉन प्रतियोगिता*
बाबा बर्फानी समिति का भंडारे में भक्तों की सेवा मे ग्वालियर के सेवादार हाजिर