July 19, 2026

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया बीजेपी के नवीन कार्यालय के कार्य का निरीक्षण

ग्वालियर। दिनांक 18/जून अल्प प्रवास पर पधारे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में निर्माणाधीन भाजपा के नवीन कार्यालय के वास्तु का अवलोकन किया एवं कार्य प्रगति का मुआयना किया निरीक्षण के दौरान भाजपा के इस भवन का निर्माण कार्य देख रहे हैं रामेश्वर भदोरिया,महामंत्री राजू पलैया, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष ओमप्रकाश धानोल कार्यालय मंत्री राघवेंद्र कुशवाहा प्रमुख रूप से रहे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी ने निरीक्षण के पश्चात कार्य की प्रगति को देखते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया एवं रामेश्वर भदोरिया के कार्य की सराहना की और नवीन कार्यालय हेतु अग्रिम बधाइयां दी.

About The Author