
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी आए दिन विवादों में गिरते नजर आ रहे हैं पूर्व में भी जहां उन्होंने आईपीएस जाखड़ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी उसके बाद माफी मांगनी पड़ी तो एक बार फिर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने डकैत रामबाबू गडरिया को अपना भाई बता कर विवादों में गिर गए हैं और उसके बाद उन्होंने फिर माफी भी मांग ली
यह है मामला
31 मई को आयोजित अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह के दौरान दुर्दांत डकैत रामबाबू गड़रिया को अपना भाई बताते हुए सुख-दुख का साथी बताया था। अपने इस बयान पर विधायक ने अब खेद जताया है। विधायक के बयान को लेकर गुर्जर समाज व अन्य समाजों में खासी नाराजगी थी। विवाद बढऩे के बाद विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने बयान पर सफाई दी है। विधायक इस तरह से कई बार अपने बयानों पर पहले भी खेद प्रकट कर चुके हैं जानकारी के मुताबिक विधायक प्रीतम लोधी ने अपने वीडियो में कहा कि ‘वह उस दिन अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर बघेल समाज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। यदि वहां उनके द्वारा कोई गलत शब्दावली का प्रयोग हुआ है तो वह किसी को दुख पहुंचाना नहीं चाहते।’ उन्होंने कहा कि वह हर समाज को मन का मंदिर मानते हैं और सभी समाजों की सेवा करते हैं। वीडियो संदेश में विधायक ने कहा मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था कि किसी व्यक्ति या समाज की भावनाओं को आहत करूं। फिर भी यदि मेरे किसी वक्तव्य से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं उसके लिए हृदय से खेद व्यक्त करता हूं। मेरा सदैव सभी के सम्मान, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का प्रयास रहा है
भाजपा हाइकमान विधायक लोधी की बार बार की जा रही गलती से नाराज है और भविष्य में उनके ऊपर कड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है

More Stories
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को करेंगे 3.92 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन
मध्य प्रदेश पुलिस के डीआईजी अमित सांघी (IPS) ने भोपाल में ली स्टेट कमांड सेंटर के ऑपरेटर्स की बैठक
रद्द माना जाएगा मीनाक्षी नटराजन का नामांकन, चुनाव आयोग ने अपना फैसला बरकार रखा