November 19, 2026

एमपी में 5 आईएएस और 4 पुलिस अधीक्षक बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने आज मंगलवार को प्रशासनिक सर्जरी की, सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले किये वहीं गृह विभाग ने 4 IPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इन तबादलों में देवास और सागर जिलों के अफसरों के नाम शामिल हैं आपको बता दें कि देवास और सागर के अधिकारी जहरीली शराब कांड को लेकर हटाए गए हैं

इस प्रशासनिक फेरबदल की पूरी सूची इस प्रकार है:
• प्रतिमा पाल (IAS) — सागर कलेक्टर से प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल बनाया गया है।
• दिलीप कुमार यादव (IAS) — प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम से सागर के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं।
• नेहा मीना (IAS) — सिवनी कलेक्टर से देवास की नई कलेक्टर नियुक्त की गई हैं।
• ऋतुराज (IAS) — देवास कलेक्टर से हटाकर उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) बनाया गया है।
• अंजू अरुण कुमार (IAS) — उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से सिवनी की नई कलेक्टर नियुक्त की गई हैं।

स्थानांतरित किए गए IPS अधिकारियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना की पूरी सूची इस प्रकार है:
• संजीव कुमार सिन्हा (IPS) — 14वीं वाहिनी विसबल (SAF), ग्वालियर के सेनानी से सागर के नए एसपी (SP) बनाए गए हैं।
• आदित्य मिश्रा (IPS) — एसपी, बालाघाट से हटाकर देवास के नए एसपी (SP) नियुक्त किए गए हैं।
• अनुराग सुजानिया (IPS) — एसपी, सागर से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल नियुक्त किया गया है।
• पुनीत गेहलोत (IPS) — एसपी, देवास से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल पदस्थ किया गया है।

About The Author