स्व. पाड़े श्री प्रभुदयाल जैन एवं स्व. पाड़े श्रीमती प्रेमवती जी की पुण्य स्मृति में शिविर आयोजित
ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन के तत्ववाधान में दंतालय डेंटल क्लिनिक के सहयोग से गुरुवार 11 जून 2026 को नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 150 मरीजों ने परीक्षण कराया
उक्त जानकारी देते हुए मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा संरक्षक डॉ हुकुमचंद्र जैन ने बताया कि स्व. पाड़े श्री प्रभुदयाल जैन एवं स्व. पाड़े श्रीमती प्रेमवती जी की पुण्य स्मृति में यह शिविर आयोजित किया गया है जिसमें मुफ्त दांत जांच,मौखिक स्वास्थ्य परामर्श,दांतों की सुरक्षा की जानकारी मौखिक स्वच्छता के टिप्स व उचित सलाह डॉक्टर प्रतीक जैन BDS,MDS दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दी गई निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन रतन कॉलोनी सरोद घर के पास जीवाजीगंज लश्कर ग्वालियर में किया गया शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक रहा डॉक्टर जैन ने बताया कि हमें अपने दांतों की देखभाल करनी चाहिए कुछ भी खाए तो उसके बाद कुल्ला करें, अपना ब्रश हर महीने में बदले, और जायदा परेशानी होने पर लापरवाही न करे तत्काल डॉक्टर को जरूर दिखाए।
शिविर में महेंद्र जैन, विवेक जैन, डॉक्टर अर्पण, डॉ जिशान, रोहित व नीलम मौजूद रही

More Stories
ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
इरा वर्ल्ड स्कूल ग्वालियर में रक्तदान शिविर 11 जुलाई को
मध्यप्रदेश पुलिस का ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान के तहत पहली बार हुई हैकथॉन प्रतियोगिता*