शिवपुरी जिला की थाना पोहरी एवं थाना सिरसौद पुलिस ने लुटेरे दबोचे
शिवपुरी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित दिनांक 24.5.26 को फरियादी लवकुश जाटव पुत्र ज्ञानी जाटव उम्र 22 साल निवासी ग्राम खौरघार थाना सिरसौद अपनी बहन सुमन जाटव के साथ शिवपुरी से रात्रि के समय अपने घर खौरघार जाते समय आम महुआ बाला पेङ के पास तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा की गई लूट (मोटोरोला कम्पनी का मोबाइल, कानों के 02 टॉक्स, मंगलसूत्र पेंडल, नगदी 4000/- रुपये की लूट की गई जिस पर से थाना सिरसौद के अप. क्र. 148/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
दिनांक 25.05.2026 को फरियादी जनक आदिवासी पुत्र शंकर सिंह आदिवासी उम्र 32 साल निवासी मढ़खेड़ा थाना पोहरी अपनी पत्नि वर्षा आदिवासी के साथ मडखेडा जाते हुए नगर परिषद् कचरा स्टोर के आगे श्योपुर रोङ पोहरी पर लाल रंग की राइडर मोटरसाइकिल से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई लूट (मोबाइल, चांदी की करधौनी, सोने का मंगलसूत्र एवं 4,500/- रुपये नगदी) की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 142/26 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया।
अपराधों की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी. पोहरी आनंद राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी पोहरी निरी. रवि चौहान द्वारा अपने मुखविर तंत्र को सक्रिय कर एवं सायवर सेल की मदद लेकर स्टाफ को अज्ञात आरोपी एंव मशरूका की पतारसी हेतु लगाया गया एवं पृथक पृथक टीम बनाकर श्योपुर रोङ एवं बैराङ तरफ रवाना की गई एवं घटना स्थल के आसपास एवं आने जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों को चैक किया गया एवं वाहन चैकिंग लगाकर फरियादी के बताये अनुसार लाल रंग की राइडर मोटरसाइकिल के वाहन चालकों से पूछताछ की गई तथा मोटरसाइकिल की एजेंसियों से खरीदी गई लाल रंग की राइडर मोटरसाइकिलों की जानकारी प्राप्त कर उनके वाहन स्वामियों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में थाना प्रभारी सिरसौद उनि मुकेश दुबोलिया द्वारा भी टीम बनाकर अज्ञात आरोपीगणों की पतारसी हेतु मुखविर तंत्र सक्रिय करते हुए अपने क्षेत्र में संभावित स्थानो पर चैकिंग लगाई जाकर उक्त मोटरसाइकिल एवं आरोपीगणों की पतारसी हेतु प्रयास किये गये।
इसी क्रम थाना पोहरी टीम के द्वारा दिनांक 27.05.26 को सक्रिय मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर से आरोपीगण1. नीतेश बैरागी निवासी ग्राम ठगोसा,2. विशाल बैरागी निवासीगण ग्राम ठगोसा थाना बैराङ,3. देवू उर्फ देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम देवगढ़ थाना बैराङ,4. छोटू यादव निवासी सहसराम हाल मंडी के पास बैराङको गिरफ्तार कर लुट का माल बरामद किया है

More Stories
ग्वालियर में 17 साल की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत